Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ...

बदमाशों ने शोरूम संचालिका से चेन लूटी मां-बेटी दस फीट तक घिसटती रहीं

49

 इंदौर। बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को शोरूम संचालिका मनीषा शर्मा से चेन लूट ली। बदमाशों ने जैसे ही झपट्टा मारा, मनीषा स्कूटर से गिरी और करीब दस फीट तक घिसटती चली गई। मनीषा और उनकी बेटी वैनू घायल हुई हैं। पुलिस को आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं।

चेन लेकर लहराते हुए भागे बदमाश

बदमाशों ने सरेराह चेन लूटी है। जिस जगह घटना हुई वहां कई लोग खड़े थे। मनीषा के गिरने की आवाज सुनकर लोग आगे आए परंतु बदमाश उनके सामने ही तेजी से भाग गए। पीछे बैठे बदमाश ने हाथ लहराया। लोगों ने मनीषा और वैनू को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कहा कि इलाके में चेन व फोन लूट की घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ दिनों पूर्व एक युवक को लूट लिया गया था।

एमजी रोड पर भी हुई थी युवती से लूट

पिछले तीन महीने में लूट की 50 से ज्यादा वारदातें हो चुकी हैं। ज्यादातर घटनाएं दिन में ही हो रही हैं। 2 जुलाई को एमजी रोड पर भी इसी तरह प्रियांशी लश्करी से फोन लूटा गया था। प्रियांशी हवा में उछल कर घायल हो गई थीं।

महिला डाक्टर की हो गई थी मौत

सितंबर 2021 में बाइक सवार बदमाशों ने डा. संगीता से पर्स लूटा था। वह बेटी निहारिका के साथ स्कूटर से जा रही थी। पर्स छीनने के दौरान धक्का-मुक्की हुई और मां बेटी गिर गई। डा. संगीता के सिर पर गहरी चोट लगी और उनकी मौत हो गई। तत्कालीन एसपी आशुतोष बागरी व टीआइ तहजीब काजी ने घटना को दबा दिया।

नशे के लिए करते हैं बदमाश

पुलिस कई मामलों में केस ही दर्ज नहीं करती है। फोन लूट की घटनाओं में आवेदन ही रख लिए जाते हैं। हालांकि कई घटनाओं में आरोपित पकड़े भी गए हैं। हर दूसरा आरोपित नशे की लत के लिए वारदात करना स्वीकारता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.