Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

विदेशी बाजार में तेजी से सोयाबीन तेल के घटते दामों में रुकावट

43

इंदौर। यूएसडीए की रिपोर्ट के बाद अब अनिश्चित मौसम पर ध्यान केंद्रित होने से सीबीओटी सोयाबीन की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सूखे की चिंता बरकरार रहने से सोयाबीन उत्पादन में गिरावट की आशंका को देख फंड वालों ने खरीदारी जारी रखी है। कच्चे तेल और सीबीओटी सोयाबीन में बढ़त के चलते सोया तेल वायदा बढ़कर बंद हुआ।

कम पेराई के बीच जून महीने में सोया तेल के स्टाक में तीन फीसद की गिरावट का अनुमान है। इसका असर भारतीय बाजारों में भी देखा गया। सोया तेल के लगातार गिरते दाम शुक्रवार को थमने के साथ ही आंशिक सुधरकर 925-930 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गए। सोयाबीन की फसल के विकास के लिए अगस्त महत्वपूर्ण महीना होगा और आने वाले हफ्तों में उत्तरी भाग में मौसम शुष्क रहने का भी अनुमान है। 1-15 जुलाई के बीच पाम तेल के एक्सपोर्ट और उत्पादन के आंकड़े आने के पहले मार्केट थोड़ा सतर्क हो सकता है। इंदौर मंडी में सोयाबीन बेस्ट 4900, एवरेज 4700-4900, सरसों निमाड़ी 6200-6300, राइडा 4700-4900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1780-1800, मुंबई मूंगफली तेल 1750, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 920-925, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 870-875, इंदौर पाम 915-920, मुंबई सोया रिफाइंड 945, मुंबई पाम तेल 862, राजकोट तेलिया 2880, गुजरात लूज 1750, कपास्या तेल इंदौर 905 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – प्रकाश 4985, केएन एग्री 5011, एमएस साल्वेक्स 4925, रामा 4930, खंडवा 5000, अवी एग्रो 4900, सांवरिया 5050, बैतूल 5025, धानुका 4975, एमएस पचोर 4930, अंबिका कालापीपल 4950, रुचि 4925, धीरेंद्र सोया 4985, लक्ष्मी 4875, केपी निवाड़ी 4950, प्रेस्टीज 4985, विप्पी 4920, अंबिका जावरा 4950, आरएच सीहोनी 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली के दाम – (60 किलो भरती) इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1675, बुरहानपुर 1675, अकोला 2625 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.