Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

भोजपुरी गानों से सियासी वार-पलटवार एमपी में का बा के जवाब में अब आया एमपी में ई बा

36

भोपाल। भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने ‘यूपी में का बा’ की तर्ज पर ‘एमपी में का बा’ गाना पेश करते हुए मप्र का सियासी माहौल गरमा दिया। शिवराज सरकार की लानत-मलामत करते इस वीडियो को जहां कांग्रेस वाले जमकर लाइक व शेयर कर रहे हैं, वहीं भोपाल में भाजपा के महिला मोर्चा ने नेहा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। नेहा राठौर के इस वीडियो के जवाब में एक नया वीडियो इंटरनेट मीडिया में आया है, जो भाजयुमो के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने बनाया है। इसमें उन्‍होंने ‘एमपी में का बा’ के लिए नेहा सिंह को उन्‍हीं के अंदाज में जवाब दिया है। सुनील साहू का यह वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि नेहा सिंह राठौर ने जहां अपने गाने में सीधी पेशाब कांड, आदिवासी उत्‍पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी, पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी, व्‍यापमं घोटाला, चयनित शिक्षकों के आंदोलन, लाड़ली बहना योजना का लालीपाप आदि मुद्दों का जिक्र करते हुए मौजूदा एमपी सरकार को जमकर घेरा और ‘मामा’ के रूप में ख्‍यात मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह की तुलना कंस और शकुनि मामा जैसे किरदारों से कर डाली। इससे प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है।

इसके जवाब में सुनील कुमार साहू ने ‘एमपी में ई बा’ गाने के रूप में जो वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया है, उसमें उन्‍होंने शिवराज सरकार की लाड़ली लक्ष्‍मी, लाड़ली बहना, मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान, मुख्‍यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, पेसा अधिनियम जैसी लोक-कल्‍याकारी योजनाओं व विकास कार्यों का जिक्र करते हुए ‘एमपी में का बा’ का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया है। साथ ही उन्‍होंने 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है। इंटरनेट मीडिया पर इस वीडियो को भी लोग खूब लाइक व शेयर कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.