Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड 40 साल बाद हुआ ऐसा

42

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डोमिनिका में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम कर लिया। इस मैच में भारतीय ओपनर ने 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

दोनों ओपनर मुंबई से

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, इस मैच में ओपनिंग करने वाले दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित और यशस्वी मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। भारतीय क्रिकेट में इससे पहले 1983 में हुआ था।

वर्ष 1983 में रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने ये कारनामा किया था। यह टेस्ट मुकाबला कराची में खेला गया था। शास्त्री और गावस्कर ने मुंबई के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला है। अब रोहित और यशस्वी ने चार दशक का इतिहास दोहराया है।

मुंबई के चार खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस पहले मैच में भारत के लिए 4 खिलाड़ी खेल रहे हैं। जिनमें रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं।

Ravichandran Ashwin: पिता-पुत्र को आउट करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें गेंदबाज बने अश्विन, देखिए लिस्ट

भारत मजबूत स्थिति में

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 150 रन पर सिमट गई। टीम के लिए आर अश्विन ने 5 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम ने दिन की समाप्ति तक बिना विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। रोहित (30*) और यशस्वी (40*) रन बनाकर लौटे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.