Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...

ये 5 हिट फिल्में साबित करती हैं कैटरीना कैफ की बेहतरीन अदाकारी ओटीटी पर हैं मौजूद

52

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बना चुकी हैं। कैटरीना ने इंडस्ट्री में दो दशक पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने साल 2003 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। कैटरीना ने फिल्म बूम से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। कैटरीना ने बॉलीवुड के तीनों खान सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। 16 जुलाई को कैटरीना अपना जन्मदिन मनाएंगी। इस खास मौके पर हम आपको उनकी हिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फिल्मों से कैटरीना ने खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस साबित किया है। ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल जाएंगी।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

कैटरीना की हिट फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहले आती है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अक्षय देओल, कल्कि कोचलिन लीड रोल में थे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग मिली है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।

सरकार

सरकार फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर है। फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में थे। इसे आईएमडीबी पर 7.6 की रेटिंग मिली है। फिल्म में कैटरीना का किरदार काफी सीरियस था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

राजनीति

साल 2010 में रिलीज हुई राजनीति फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ये फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे। फिल्म का आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली है। राजनीति फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

नमस्ते लंदन

नमस्ते लंदन भी कैटरीना की हिट फिल्मों में से एक रही है। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में मौजूद थे। कैटरीना के करियर की बेहतरीन फिल्मों में नमस्ते लंदन शामिल है। इसे आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली है। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

वेलकम

वेलकम एक शानदार फिल्म है। इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना रिलीज के समय पसंद किया गया था। फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार हैं। इसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.0 की रेटिंग मिली है। वेलकम फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.