Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

Accident in Bhopal: बस की टक्कर से छात्र की ट्राले की टक्कर से ट्रक चालक की मौत

43

भोपाल । राजधानी में ऐशबाग एवं गोविंदपुरा थाना इलाकों में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक छात्र और दूसरा ट्रक चालक है। हादसों की वजह वाहनों की तेज रफ्तार सामने आई है।

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय शुभम पुत्र गणेश भीम नगर में रहता था। वह आइटीआइ में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार दोपहर वह गोविंदपुरा स्थित आइटीआइ से छुट्टी होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर एक दोस्त भी था। शुभम बाइक चला रहा था। दोनों 12:30 बजे प्रभात चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही गुप्ता ट्रैवल्स की बस ने उन्‍हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

आइटीआइ रोड पर ट्रक चालक के साथ हुआ हादसा

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक बिलखिरिया निवासी 50 वर्षीय ज्ञानेश्वर पाटिल ट्रक चलाते थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह ट्रक लेकर हेमा स्कूल से आइटीआइ की तरफ जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे। अचानक एक वाहन के सामने आने पर उन्होंने ट्रक के ब्रेक लगाए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसें में ज्ञानेश्वर के सीने में स्टीयरिंग से गंभीर चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने ज्ञानेश्वर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर ट्राला जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.