Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

सारंगपुर में बदमाशों ने लूटा 20 किलो सोना 5 किलो चांदी हमले में कांग्रेस नेता की मौत

45

सारंगपुर। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को सारंगपुर पुलिस थाना से करीब 6 किलोमीटर दूर काचरिया पुरोहित गांव में डकैतों ने रात में घर में घुसकर बड़ी एवं गंभीर वारदात को अंजाम दिया। जिसमें लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने घर में सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर जान लेवा हमला कर दिया। इस हमले मेंें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गांव के पूर्व सरपंच बने सिंह पिता बापू सिंह उम्र 85 वर्ष की मौत हो गई एवं उनकी धर्मपत्नी लाडकुंवर बाई उम्र 82 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद बाम्बे अस्पताल इंदौर रेफर किया गया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आया।

अल सुबह सारंगपुर थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे एवं छानबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी मोनिका शुल्का ने भी काचरिया पुरोहित पहुंचकर घटना स्थल पर मौके का खुद निरीक्षण किया। पुलिस टीम के अलावा मौके छानबीन के डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्कफोर्स भी मौके पर जांच करने पहुंची।

एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने आसपास के सभी थाना प्रभारियों को सारंगपुर थाने पर उपस्थित रहने का आदेश दिया एवं जिले से पुलिस बल को भी सारंगपुर तैनात किया। नवदुनिया से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने बताया कि रात करीब 2-3 बजे लुटेरे घर में पीछे की तरफ से घुसे और संभवत: पीछे का दरवाजा खुला था क्योंकि उस पर तोडने के निशान नहीं मिले हैं एवं भारी डंडे से वार किया गया है।

मृतक के पुत्र राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि घर से करीब 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी, दो राइफल एवं लाखों रुपए की नगदी गायब है। हमारे द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है जो मामले की जांच कर रही है यह किसी बाहरी गैंग का काम लगता है, जिसको हम शीघ्र पकड लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.