Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली निगम का कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथों गिरफ्तार

3

फतेहाबाद: जिले के गांव बड़ोपल स्थित बिजली निगम कार्यालय में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भिवानी से पहुंची एसीबी की विशेष टीम ने कार्यालय में दबिश देते हुए बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता (JE) रतन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस अचानक हुई छापेमारी से बिजली निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जिसके पश्चात एसीबी की टीम आरोपी जेई को हिरासत में लेकर बड़ोपल पुलिस चौकी पहुंची और आगे की आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की।

घरेलू बिजली कनेक्शन जारी करने और जुर्माना माफ करने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत, शिकायत पर टीम ने बिछाया जाल

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीबी के इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि ब्यूरो को एक ग्रामीण की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी कि आरोपी जेई घर पर बिजली का कनेक्शन देने और लगाए गए जुर्माने को माफ करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा कनेक्शन के लिए निर्धारित सरकारी राशि जमा कराने के बावजूद जानबूझकर कनेक्शन जारी नहीं किया जा रहा था। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद आरोपी को रंगे हाथों दबोचने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया और गुरुवार दोपहर को जैसे ही ग्रामीण ने जेई को रिश्वत के 15 हजार रुपये थमाए, पहले से घात लगाए बैठी टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।

शुगर पीड़ित बेटे की दवाइयों के लिए लगाई थी कुंडी, जेई ने फोटो खींचकर लगाया जुर्माना और फिर की पैसों की मांग

इंस्पेक्टर जगजीत ने पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि आरोप है कि कनिष्ठ अभियंता जानबूझकर पीड़ित का बिजली कनेक्शन लटकाए हुए था। शिकायतकर्ता का बेटा मधुमेह (शुगर) का गंभीर मरीज है, जिसकी दवाइयों को सुरक्षित रखने के लिए घर में फ्रिज चलाना बेहद आवश्यक था। इसी मजबूरी में जब ग्रामीण ने कथित तौर पर जेई के कहने पर ही बिजली की कुंडी लगाई, तो जेई ने उसकी फोटो खींचकर उस पर जुर्माना ठोक दिया और फिर उस जुर्माने को माफ करने तथा नया कनेक्शन जारी करने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने लगा। फिलहाल एसीबी ने आरोपी जेई के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.