Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Gorakhpur News: गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वालों में दहशत, 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका

1

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक गाय की मौत के बाद दो गांवों के लोगों में डर का माहौल है। दरअसल, गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव में दुर्गा पूजा के दौरान जिस गाय के दूध से चरणामृत बनाया गया था, उसे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुछ दिनों बाद गाय की तबीयत बिगड़ गई और मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। जब ग्रामीणों को गाय के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली तो चरणामृत पीने वाले लोग चिंतित हो गए। इसके बाद करीब 450 लोगों ने एहतियात के तौर पर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई।

🐄 गाय की मौत के बाद लोगों में बढ़ी चिंता

यह मामला गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव का है। यहां दुर्गा पूजा के दौरान गाय के दूध से चरणामृत तैयार किया गया था। गांव के अलावा आसपास के गोविंदपुर गांव के श्रद्धालुओं ने भी चरणामृत पिया था। बताया गया कि गाय का दूध कुछ दुकानों और घरों तक भी पहुंचता था। ग्रामीणों के मुताबिक, गाय को आवारा कुत्ते ने कब काटा था, इसकी सही जानकारी नहीं मिल सकी। पिछले एक-दो दिनों से गाय की तबीयत खराब थी, लेकिन मंगलवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई।

पशुपालक ने उसे निजी पशु चिकित्सक डॉ. बेचन सिंह, डॉ. हरदेव यादव और डाड़ी खास पशु चिकित्सालय के चिकित्सक को दिखाया। पशु चिकित्सकों ने गाय को कुत्ते के काटने और रेबीज की आशंका जताई। बताया गया कि गाय कुछ देर बाद असामान्य व्यवहार करने लगी और भौंकने लगी। मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब लोगों को गाय को कुत्ते के काटने की आशंका के बारे में पता चला तो वे डर गए।

💉 2 दिनों में 450 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

गाय की मौत की जानकारी सामने आने के बाद चरणामृत पीने वाले लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी। मंगलवार को करीब 50 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे और टीका लगवाया। वहीं, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया। फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वैक्सीन लगाई। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण टीकाकरण का काम लगातार चलता रहा। बुधवार शाम तक 400 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह मंगलवार और बुधवार को कुल करीब 450 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई।

👨‍⚕️ डिप्टी CMO बोले- घबराने की जरूरत नहीं

गोरखपुर जिला चिकित्सालय के डिप्टी CMO डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों से बातचीत की गई। पता चला कि गाय के दूध से चरणामृत बनाया गया था। इसके बाद एहतियात के तौर पर करीब 450 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई है। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि चरणामृत बनाने से पहले दूध को उबाला जाता है और फिर उससे दही तैयार किया जाता है। उन्होंने दूध उबालने के कारण संक्रमण का खतरा नहीं होने की बात कही और लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.