परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सी.बी.आई. की टीम पहली बार झोटा के हत्यारे अश्विनी कुमार के घर पहुंची है। इस दौरान अश्विनी कुमार के घर के पास के इलाके को सील कर दिया गया और बैरिकेड लगा दिए गए। बता दें कि परविंदर झोटा मामले में सी.बी.आई. एक्टिव हो गई है और गहराई से जांच कर रही है। इससे पहले CBI विपिन कुमार के घर भी पहुंची थी। विपिन कुमार ही वह व्यक्ति है जो अश्विनी कुमार को अपने साथ ले गया था।
गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार ने गोलियां मारकर हत्या की थी। इसके बाद से परिवार और विभिन्न संगठनों द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है। परिवार द्वारा अभी तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। परिवार का कहना है कि पहले सरकार उनकी सभी मांगें माने, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम और संस्कार किया जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.