Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NHAI Projects in Jharkhand: झारखंड में नेशनल हाईवे का विकास, पलमा-गुमला फोरलेन शुरू और छत्तीसगढ़ सीम... Latehar Durga Puja 2026: लातेहार में लखनऊ के रजवाड़ा पैलेस की तर्ज पर सजा भव्य पूजा पंडाल, बर्फ की ग... Koderma District Cricket Association Controversy: कोडरमा जिला क्रिकेट संघ के कामकाज पर उठे सवाल, वित... Ranchi Illegal Liquor Factory: रांची के इटकी में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में... Jharkhand 108 Ambulance Strike: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मियों की 40 घंटे की हड़ताल शुरू, स्वास्थ... Hemant Soren Nemra Visit: माता रूपी सोरेन के निधन के बाद पैतृक गांव में पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं... Latehar Coal Transport Dispute: लातेहार में सीआईएसएफ जवानों और ग्रामीणों के बीच टकराव, कोयला परिवहन ... Pathankot Illegal Mining: पठानकोट में अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जसवां गांव में पोकलेन मशी... Sachin Pilot Punjab Visit: पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट 5 दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड... Gold and Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए जालंधर और दिल्ली सर्...

Gold and Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए जालंधर और दिल्ली सर्राफा बाजार के ताजा भाव

1

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार सोने के दाम में हल्की नरमी दर्ज की गई है। आज बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,970 रुपये दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत 2,17,600 रुपये प्रति किलोग्राम रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 793 रुपए की तेजी के साथ 1,48,282 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी में 2,221 रुपए का उछाल आया है और एक किलोग्राम चांदी 2,12,881 रुपए पर पहुंच गई है।

📉 सर्राफा बाजार में सोने की चमक फीकी, लगातार चौथे सत्र में आई गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय बाजार में सोना 900 रुपए टूटकर 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का यह भाव सभी करों सहित है, जबकि इससे पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को सोना 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी की कीमतों में भी लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इसका भाव पिछले बंद स्तर 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 6,000 रुपए लुढ़ककर 2,15,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। ये सभी कीमतें करों (Taxes) सहित हैं, जिससे ग्राहकों को बाजार में इन दरों पर आभूषण और धातु मिल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.