जेल में पुलिस की ‘मिडनाइट’ स्ट्राइक! बैरकों में छापेमारी देख कैदियों के उड़े होश; वर्दीवालों ने खंगाला कोना-कोना, मची अफरा-तफरी
जांजगीर चांपा: अक्सर ये खबरें सामने आते रहती हैं कि जेल में कैदी चोरी छिपे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. जेल से कैदी बाहर के लोगों से संपर्क में रहते हैं. और तो और जेल से कैदी बाहर के लोगों को धमकी भी दिया करते हैं. इन तमाम शिकायतों के बीच बुधवार की सुबह 10 बजे जांजगीर चांपा पुलिस ने खोखरा जेल में रेड कर तलाशी अभियान चलाया.
इस अभियान में एडिशनल कलेक्टर, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियो के साथ उप पुलिस अधीक्षक और सीएसपी की टीम मौजूद रही. जिला प्रशासन की टीम ने एक-एक कर सभी बैरकों को खंगाला.
खोखरा जिला जेल में पुलिस की रेड
खोखरा जिला जेल में अचानक हुए पुलिस के औचक निरीक्षण से जेल के भीतर सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदियों में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने सभी बैरकों की सघनता से जांच की. जांच और तलाशी अभियान के दौरान, एडिशनल कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार राजकुमार मरावी, नायब तहसीलदार और एडिशनल एसपी उमेश कश्यप सहित सीएसपी योगिता खापर्डे मौजूद रहीं. जवानों की एक बड़ी टोली भी तलाशी अभियान में शामिल हुई. जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान जेल के भीतर बने कीचन, बाथरूम और बैरकों की जांच की.
साल में 2 बार इस तरह के निरीक्षण के आदेश जिला प्रशासन को हैं: एडिशनल कलेक्टर
जेल निरीक्षण के बाद मिडिया से चर्चा करते हुए एडिशनल कलेक्टर ने कहा, शासन के निर्देशानुसार साल में 2 बार जेल का औचक निरीक्षण का प्रावधान है, जिसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस की संयुत टीम ने जेल का निरीक्षण किया, जेल की व्यवस्था के विषय में कैदियों से चर्चा की, और जेल के चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया. एडिशनल कलेक्टर ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियो को सौंपा जाएगा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.