Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल ‘मॉस्किटो रिपेलेंट’; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को कहें बाय-बाय

1

मच्छर केवल एक छोटी-सी परेशानी नहीं हैं, बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन सकते हैं. गर्मी और बरसात के मौसम में तो इनकी संख्या अचानक बहुत बढ़ जाती है, जिससे घर के अंदर भी चैन से बैठना या सोना मुश्किल हो जाता है. रात को सोते समय मच्छरों की भनभनाहट और बार-बार काटने से नींद खराब हो जाती है, और कई बार त्वचा पर लाल चकत्ते व खुजली भी होने लगती है. इतना ही नहीं, मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए इनसे बचाव करना बहुत जरूरी हो जाता है.

अक्सर लोग मच्छरों से बचने के लिए बाजार में मिलने वाले कॉइल, स्प्रे या लिक्विड रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट तुरंत राहत तो देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं. खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी से परेशान लोगों के लिए. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं घर ही नेचुरल चीजों से मॉस्किटो रिपेलेंट बनाने का तरीका.

1. नीम और नारियल तेल से बना मॉस्किटो रिपेलेंट

नीम और नायिरल तेल से भी मॉस्किटो रिपेलेंट बना सकते हैं. दरअसल, नीम में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और कीट भगाने वाले गुण पाए जाते हैं. ऐसे में ये मच्छरों को भगाने में काफी असरदार होते हैं. इसे बनाना भी काफी आसान है. बस आपको नीम के तेल और नारियल तेल को बराबर मात्रा में लेना है. इन दोनों को मिक्स कर दें. अब इसे एक बोतल में भर लें. रात को सोने से पहले इस मिश्रण को हाथ-पैरों और खुले हिस्सों पर हल्का सा लगा लें. इसकी खुशबू मच्छरों को पास आने से रोकने में मदद करती है और यह त्वचा के लिए भी भी सेफ माना जाता है.

2. कपूर और नारियल तेल वाला रिपेलेंट

कपूर की तेज खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए इसका इस्तेमाल भी नेचुरल रिपेलेंट के रूप में किया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसमें कपूर के कुछ टुकड़े डालकर अच्छी तरह घोल लें. इस मिश्रण को कमरे में रख सकते हैं या हल्का सा शरीर पर भी लगा सकते हैं. इसकी सुगंध कमरे में फैलते ही मच्छर दूर रहने लगते हैं और वातावरण भी ताजा महसूस होता है.

3. लहसुन का स्प्रे रिपेलेंट

लहसुन की गंध भी मच्छरों को दूर रखने में मददगार मानी जाती है. इसके लिए 4 से 5 लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें और ठंडा होने के बाद उस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इस स्प्रे को घर के कोनों, खिड़कियों या दरवाजों के पास छिड़क सकते हैं. इसकी गंध से मच्छर पास आने से बचते हैं और घर में उनकी संख्या कम होने लगती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !