Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा धमाका! पुलिस अधिकारी रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार; महकमे में मचा हड़कंप, देखें कैसे बिछाया गया जाल

1

जालंधर : जालंधर में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान एस.एस.आई. गोपाल के रूप में हुई है, जो थाना नंबर-2 में तैनात था।

जानकारी के अनुसार आरोपी पर किसी व्यक्ति का काम करवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और उसे 8 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल 10 हजार रुपये की मांग की थी।

इस मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाया गया था, जिसके दौरान आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा गया। फिलहाल उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार उक्त अधिकारी का नाम पहले भी चर्चा में रहा था। उनकी पैसे लेते हुए एक वीडियो सामने आई थी। अब विजिलेंस विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !