Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़... War Impact 2026: युद्ध के कारण गैस और ईंधन का संकट, इंडक्शन कुकर की रिकॉर्ड बिक्री; ठप पड़ी फैक्ट्रि... रेत माफिया ने उजाड़ दिया घर का इकलौता चिराग! 4 बहनों के भाई को ट्रैक्टर ने कुचला; मां-बाप का रो-रोकर... Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साले ... फतेहाबाद पुलिस का 'ऑपरेशन निक्का' सफल! मुठभेड़ के बाद हत्या और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पंज... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दुकान में लग गई भीषण आग, पड़ोसी की सूचना पर मचा हड़कंप; लाखों का न...

“मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है…” भाजपा विधायक रिकेश सेन के आरोप से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल; पूर्व पार्षद पर लगाया बड़ा इल्जाम

2

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन (BJP MLA Rikesh Sen) ने मंच से गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और उनकी हत्या तक कराने की योजना बना रहे हैं।

छवि खराब करने की कोशिश का आरोप

कार्यक्रम के दौरान विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर कुछ लोग लगातार उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा उन्हें हत्या के झूठे मामलों में भी उलझाने की कोशिश की जा सकती है।

पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव का लिया नाम

विधायक ने अपने संबोधन में भाजपा के ही पूर्व पार्षद जयप्रकाश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उनके द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई है। रिकेश सेन के अनुसार जयप्रकाश यादव ने बताया कि विधायक के खिलाफ एक फाइल तैयार की गई है, जिसमें कथित रूप से कई ऐसे बिंदु शामिल हैं जिनके जरिए उनकी छवि खराब करने और उन्हें कानूनी मामलों में उलझाने की योजना का जिक्र है।

शीर्ष नेताओं को सौंपे जाने की चर्चा

विधायक के मुताबिक इस फाइल को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक हैं और राजनीतिक विरोध की मर्यादा को भी पार करती हैं।

परिवार में बढ़ी चिंता

रिकेश सेन ने बताया कि जब से उन्हें इस कथित साजिश की जानकारी मिली है, तब से उनका परिवार भी काफी चिंतित और भयभीत है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के कारण वे मानसिक दबाव भी महसूस कर रहे हैं।

निष्पक्ष जांच की मांग

विधायक ने मंच से ही इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने प्रशासन और सरकार से आग्रह किया कि यह पता लगाया जाए कि आखिर वे कौन लोग हैं जो उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं या उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास उनके खिलाफ कोई प्रमाण या शिकायत है तो उसे वैधानिक तरीके से सामने लाया जाना चाहिए, लेकिन साजिश के तहत किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !