Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में सरकारी धन के कथित गबन का बड़ा खुलासा: डाटा एंट्री ऑपरेट... गोहाना में पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़: दो बदमाशों को लगी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने ब... प्रदेश सरकार की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: गन्नौर के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश टिवाना तत्काल ... हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मंत्री विपुल गोयल से वापस लिया गया सिविल एविए... संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: पंचकूला में निकाला जा रहा 'संविधान रक्षा मार्च',... गन्नौर और राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के बीच दर्दनाक हादसा: आम्रपाली एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक और युवती... अमरकंटक के मां नर्मदा उद्गम मंदिर परिसर स्थित हाथी की प्राचीन प्रतिमा को लेकर छिड़ा नया विवाद: श्रद्... मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दो दिवसीय भोपाल दौरे के निजी कार्यक्रम की तस्वीरें बनीं सियासी घ... मंडला में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी: अधिकारियों की निकाली प्रतीक... उज्जैन के पारंपरिक पशुधन मेले में गधे ने तोड़े कीमत के सारे रिकॉर्ड: घोड़े से भी महंगा बिका गधा, 26 ...

Ratlam News: रतलाम में फोरलेन निर्माण के लिए हटाए गए अतिक्रमण, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने ढहाए बाधक मकान

37

रतलाम : शहर के लक्कड़पीठा क्षेत्र में सोमवार को नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की. मुख्य बाजार क्षेत्र में 18 मीटर चौड़े फोरलेन निर्माण होना है. निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकानों को तोड़ा जा रहा है. अवैध कब्जाधारियों के साथ ही दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे, इसके बाद नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर मकान जमींदोज कर दिए.

18 मीटर चौड़ा बनेगा फोरलेन

बीते 4 माह से इस क्षेत्र में तोड़फोड़ की कार्रवाई होती रही. एक दर्जन से अधिक मकान और अवैध कब्जे नहीं हट रहे थे. अवैध कब्जाधारी कानूनी दांवपेच से बाधा पैदा कर रहे थे. इसके बाद अब रतलाम नगर निगम में सख्त कार्रवाई कर बुलडोजर चलवाया. रतलाम के प्रमुख बाजार क्षेत्र को बाजना रोड एवं रिंग रोड से जोड़ने के लिए नगर निगम लक्कड़पीठा रोड को 18 मीटर चौड़ी फोरलेन बना रहा है.

महापौर व नगर निगम आयुक्त दे चुके नसीहत

फोरलेन बनाने के बारे में महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम आयुक्त अनिल भाना कई बार इस क्षेत्र में सड़क पर उतरकर व्यापारियों और रहवासियों से अतिक्रमण हटाने और शहर के विकास में सहयोग करने की अपील कर चुके हैं. इसके बाद क्षेत्र के कुछ लोगों ने अपने घरों और दुकानों को खुद ही तोड़ दिया. जिन लोगों ने नियम अनुसार पक्के निर्माण नहीं हटाए, उनके निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई की है.

कई मकानों पर चला बुलडोजर

कुछ लोगों ने अतिक्रमण होने के बावजूद कानूनी दांवपेच से सड़क निर्माण को लेट करवा दिया. अब कोर्ट की तरफ से स्टे नहीं मिला तो नगर निगम ने सख्ती दिखाई. रतलाम नगर निगम के सिटी इंजीनियर महेश सिरोहिया ने बताया “सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों पर जेसीबी और पोकलेन की मदद से 3 से 4 मंजिला भवनों के अगले हिस्से को जमींदोज किया गया है. 4 महीने से फोरलेन निर्माण का कार्य रुका होने से रहवासियों के साथ ही सराफा बाजार और मुख्य बाजार में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.