Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच ‘खूनी’ मुठभेड़! एक गुर्गे को लगी गोली, जांबाज सब इंस्पेक्टर भी जख्मी

31

धनबाद: पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रंगदारी वसूलने पहुंचे गैंग के दो गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग और बमबाजी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की. इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का एक गुर्गा घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया.

घटना धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-धनबाद मुख्य सड़क के किनारे स्थित फायरिंग रेंज इलाके की है. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गे इलाके में रंगदारी वसूलने पहुंचे थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी और बमबाजी भी की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की.

पुलिस की गोली से घायल हुआ प्रिंस खान का गुर्गा

मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का गुर्गा सुदीश झा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. वहीं, सरायढेला थाना के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह को भी गोली लगी है. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया गया है. मौके पर एक जिंदा बम भी बरामद हुआ है. सुरक्षा के मद्देनजर रांची से एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और फरार अपराधी की तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.