Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Crime News: सरसों के खेत में हो रही थी अफीम की अवैध खेती, पुलिस ने जब्त किए करोड़ों के 50 हजार पौधे; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

24

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक महिला थानेदार की कार्यवाही से तस्करों में हड़कंप मच गया. नशे के खिलाफ एक बड़े अभियान को टारगेट किया गया और अफीम की खेती पर छापेमारी की गई. यह खेती सरसों के खेत में चल रही थी. मुखबिर की सूचना पर महिला थानेदार ने 6 पुलिस जवानों के साथ जब अफीम के खेत पर छापा डाला तो पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस ने 50 हजार से ज्यादा अफीम के पेड़ जब्त किए हैं. जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है.

सरसों के खेत में अफीम की खेती
बुंदेलखंड के छतरपुर में अफीम की खेती पर गढ़ीमलहरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली. उर्दमऊ गाँव में मलखान कुशवाहा अपने सरसों के खेत में अफीम की फसल उगा रहा था. जिसकी भनक गांव में किसी को नही थी. लेकिन मुखबिर की सूचना जब गढ़ीमलहरा टीआई रीता सिंह को मिली तो रीता सिंह के भी होश उड़ गए. महिला टीआई ने जिले के बड़े अधिकारियों को सूचित कर 6 पुलिस जवानों की टीम तैयार की और आधीरात को उर्दूमऊ में अफीम की खेती पर छापा डाल दिया.

50 हजार से ज्यादा पेड़ जब्त
जब पुलिस खेत में पहुंची तो देखकर दंग रह गई. जिस खेत में सरसों होना चाहिए था वहां अफीम की खेती चल रही थी. पुलिस ने खेती करते हुए एक आरोपी मलखान कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिए है. उससे जब पूछताछ की तो उसने बताया, ”यह खेती वह आधा एकड़ में कर रहा था.” वहीं, टीआई रीता सिंह ने बताया, ”जब अफीम के पेड़ों की गिनती शुरू करवाई तो सभी के पसीने छूट गए. खेती के पेड़ों की गिनती करने के लिए कुछ लोगों की मदद ली गई. जब गिनती शुरू हुई तो लगभग 50 हजार पेड़ से ज्यादा बरामद किये गए, जिनकी कीमत आज करोड़ों में है.”

पुलिस ने किया खेत मालिक को गिरफ्तार
गढ़ीमलहरा महिला टीआई रीता सिंह ने बताया, ”आरोपी मलखान कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछताछ चल रही. लगभग 50 हजार से ज्यादा पेड़ बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं. सूत्रों की जानकारी पर कार्यवाही की गई है. मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है.” कार्यवाही के दौरान अभिलाष बाजपेई, बृजेश यादव, प्रेम राजपूत, श्रीराम, अनिल, दशरथ टीम में मौजूद थे. पुलिस अब आरोपी मलखान कुशवाहा रैकिट से जुड़े लोगों तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.