Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

संभल में चला प्रशासन का ‘हंटर’! 39 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप

25

उत्तर प्रदेश के सम्भल में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ राजस्व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सम्भल तहसील के राजस्व ग्राम मन्नीखेड़ा में लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत की 39 बीघा पशुचर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया. यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश पर की गई. उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. इससे पहले भी सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है. राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई.

सम्भल तहसील के राजस्व ग्राम मन्नीखेड़ा में नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पशुचर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान गाटा संख्या 1266 की पशुचर भूमि पर विजय पुत्र गंगाराम द्वारा बोई गई सरसों और गेहूं की फसल हटवाई गई. वहीं धीरज, नीरज और रनवीर पुत्र नौबत द्वारा भी गेहूं की फसल उगाकर कब्जा किया गया था. जिसके बाद राजस्व विभाग ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने प्रक्रिया शुरू कर दी थी.

39 बीघा जमीन पर कब्जा

इसके अलावा गाटा संख्या 1339 की भूमि पर भी धीरज, नीरज और रनवीर द्वारा अवैध रूप से गन्ना बोया गया था. वहीं गाटा संख्या 1267 पर सुरेश, जयसिंह पुत्र नन्हे और राकेश पुत्र लीलाधर द्वारा गेहूं और मक्का की फसल उगाकर कब्जा कर रखा था. नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र, चन्द्रपाल तथा लेखपाल मनोज और मयूरी की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि का चिन्हांकन कराया और लगभग 80 बीघा पशुचर भूमि में से 39 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

डीएम ने क्या कहा?

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने कहा कि जिले में सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि 39 बीघा पशुचर भूमि पर कब्जा किया गया था, जिसे राजस्व विभाग ने पुलिस की मदद से खाली कराया है. यहां 80 बीघा जमीन को पशुचर के लिए है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.