Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर नया विवाद: पिछले हिस्से का प्लास्टर गिरने और दर... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने जारी किया 'पीडीए प्रणपत्र': बेटी के जन्म पर स... एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में चमके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी: श्रीलंका-ए के... काहिरा के बाहरी रिंग रोड पर ईंधन टैंकर पलटने से हुआ भीषण हादसा: आग की चपेट में आने से 31 लोगों की मौ... सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में: 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस... दुनियाभर में छाए बहुप्रतीक्षित वीडियो गेम 'GTA 6' का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है: पीसी यूजर्स के लिए ... नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में तूफानी तेजी जारी: ₹2,400 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा भाव... 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह बनाए गए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष संविधान दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने जारी किया 'पीडीए का प्रणपत्र': मंच पर आजम खान और अवधेश प्रसाद... पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर चर्चा तेज: भारत में बैन ...

Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके में दहशत

27

लुधियाना:  इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने सो रही मां-बेटी को जिंदा जलाने की खौफनाक साजिश रच दी। आरोपी राम शब्द ने रंजिश के चलते आधी रात को घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

गनीमत यह रही कि समय रहते महिला की आंख खुल गई और उसने तुरंत बच्चों को साथ लेकर दूसरे दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देते समय आरोपी खुद भी आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गया। इस संबंध में थाना दरेसी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राम शब्द की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में न्यू माधोपुरी की रहने वाली पीड़िता कंचन ने बताया कि आरोपी राम शब्द पिछले कुछ समय से उन्हें परेशान कर रहा था। बीती 4 मार्च को भी आरोपी उनके घर के गेट पर लातें मारकर हंगामा कर रहा था। उस समय पीड़िता अपनी बेटी भावना के साथ घर में अकेली थी। जब बेटी ने उसे बताया कि पिता घर पर नहीं हैं और उसे वहां से जाने के लिए कहा, तो वह उस समय तो चला गया, लेकिन उसके मन में कोई बड़ी साजिश चल रही थी।

पीड़िता ने बताया कि 5 मार्च की रात जब वह सो रही थी, तभी उसे अचानक महसूस हुआ कि कोई कमरे में पानी जैसा कुछ डाल रहा है। उसी समय पेट्रोल की तेज बदबू आने लगी और देखते ही देखते कमरे में आग लगा दी गई। आग की लपटें उठते ही घर में चीख-पुकार मच गई। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बच्चों को संभाला और पिछले दरवाजे से बाहर निकल गई। गली में लगी स्ट्रीटलाइट की रोशनी में उसने देखा कि आरोपी राम शब्द वहां से भाग रहा था और वह खुद भी आग से झुलसा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.