Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

यात्री कृपया ध्यान दें! टाटी स्टेशन पर प्री-एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट

1

रांचीः आगामी दिनों में कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा. रांची रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले टाटी स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है. इस दौरान रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. इससे यात्रियों को यात्रा से पहले अपने ट्रेन के समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर को 6 मार्च, 7 मार्च और 8 मार्च 2026 को रद्द कर दिया गया है. वहीं 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर ट्रेन 7 मार्च, 8 मार्च और 9 मार्च 2026 को रद्द रहेगी. इसके अलावा 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया मेमू एक्सप्रेस भी 6 मार्च, 7 मार्च और 8 मार्च 2026 को रद्द रहेगी. इन ट्रेनों के रद्द होने से हटिया, राउरकेला और झारसुगुड़ा के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों और स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है. 15027 सम्बलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के स्थान पर 6, 7 और 8 मार्च 2026 को एक घंटे विलंब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेगी. वहीं 18310 जम्मू तवी–सम्बलपुर एक्सप्रेस (भाया रांची) 6 मार्च 2026 को अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से जम्मू तवी से रवाना होगी.

इसी प्रकार 18309 सम्बलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस (भाया रांची) 7 मार्च 2026 को एक घंटे विलंब से सम्बलपुर से प्रस्थान करेगी. 18106 जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस 6 मार्च 2026 को अपने निर्धारित समय से दो घंटे देर से जयनगर से खुलेगी. इसके अलावा 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गया एक्सप्रेस (भाया रांची) भी 6 मार्च 2026 को दो घंटे विलंब से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार टाटी रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे विकास कार्य यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं. इस दौरान सुरक्षा और तकनीकी कार्यों को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक लिया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !