Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन

1

भिलाई : भिलाई अंतर्गत सुपेला थाना क्षेत्र के शंकरपारा में अज्ञात शख्स ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात शख्स ने धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की.इस दौरान आरोपी ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया, साथ ही साथ नशीला पदार्थ रखकर शुद्धता भंग करने की कोशिश की.

पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वर्तमान में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके. स्थानीय प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया गया हो. इससे पहले भी ट्विनसिटी के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा चुका है. खुर्सीपार इलाके के मंदिर में भी असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया था.उस दौरान भी स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी. इसके बाद कातुलबोड में भी सतनामी समाज के धार्मिक स्थल से भी झंडा हटाने की कोशिश की गई थी.पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा था.अब एक बार फिर से शंकरपारा में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !