Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि... हिंदू विवाह परंपरा में विदाई के वक्त दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म का विशेष महत्व: मायके के प्रत... बेहतर सेहत के लिए बेहद जरूरी है सुकून भरी नींद: देर रात तक जागने और बार-बार नींद टूटने की समस्या से ... मुरादाबाद के कांठ रोड पर भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में मां-बे... भारतीय रेलवे का सबसे जरूरी नंबर है PNR: टिकट मिलते ही सबसे पहले इसी पर जाती है नजर, जानिए इसके 10 अं... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते खतरों पर रिसर्चर निकोला जुर्कोविक की बड़ी चेतावनी: 2027 में कोर...

हाथों पर लिखे ‘नाम’ खोलेंगे मौत का राज! यमुनानगर में नहर से मिला युवती का शव, एक बाजू पर ‘राजेश’ तो दूसरी पर लिखा है ‘दिव्या’

39

यमुनानगर: यमुनानगर जिले के पुराना सहारनपुर रोड स्थित फतेहपुर पुल के नीचे पश्चिम नहर में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पानी में पड़ा होने की सूचना मिलते ही बुढ़िया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी बुढ़िया सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहपुर पुल के नीचे नहर के पानी में एक युवती का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। युवती की एक बाजू पर ‘राजेश’ और दूसरी बाजू पर ‘दिव्या’ नाम लिखा हुआ मिला है, जो पहचान का अहम सुराग माना जा रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही आस-पास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.