Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Palamu Murder Case: पलामू में जमीन विवाद में बुजुर्ग की टांगी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

16

पलामूः जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी में 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में एक 16 वर्ष के नाबालिग को निरुद्ध किया है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

जमीन विवाद में हुई थी हत्या

दरअसल, पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी के रहने वाले विश्वनाथ रजवार का अपने गोतिया कपिल रजवार के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था. होली के दिन शराब के नशे में कपिल रजवार और विश्वनाथ रजवार के बीच बहस हुई थी. इसी क्रम में विश्वनाथ रजवार की टांगी से काटकर हत्या कर दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

मामले में मृतक के परिजनों ने विश्वनाथ रजवार और उनके बेटों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोपी कपिल रजवार और उसके बेटे आनंद रजवार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है.

थाना प्रभारी ने की पुष्टि

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. हत्या के दो आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था.

सोन नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद

उधर, हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी के इलाके में सोन नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव बालू के नीचे ढका था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.