Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...

Durg News: गुंडों की खबर देने वालों को ₹21,000 का इनाम, दुर्ग वैशाली नगर के बीजेपी विधायक रिकेश सेन का बड़ा ऐलान

6

दुर्ग: वैशाली नगर विधानसभा सीट से रिकेश सेन बीजेपी के विधायक हैं. अक्सर रिकेश सेन अपने बयानों के जरिए सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर रिकेश अपने बयानों से चर्चा के केंद्र में हैं. शनिवार को बीजेपी विधायक ने कहा कि होली पर्व पर शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे, इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. अगर कोई होली के रंग में भंग यानी हुड़दंग करने की कोशिश करता है, तो उसकी खबर मुझे या पुलिस को दें. हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे. विधायक ने कहा कि त्योहार की आड़ में किसी को हंगामा या गुंडागर्दी करने की इजाजत नहीं मिलेगी.

गुंडें बदमाशों को गिरफ्तार कराएं और इनाम पाएं

बीजेपी विधायक रिकेश सेन ने घोषणा करते हुए कहा कि होली के दिन यदि कोई व्यक्ति ट्रिपल राइडिंग करता, बिना हेलमेट और अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घूमता, हथियार लहराता या महिलाओं के साथ बदसलूकी करता नजर आता है, तो उसकी सूचना देने वाले को 21,000 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी. इसके लिए गाड़ी का नंबर, फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में व्हाट्सएप पर भेजना अनिवार्य होगा. विधायक रिकेश सेन ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. विधायक ने स्पष्ट किया कि पुलिस के साथ वे स्वयं भी एक्टिव मोड पर रहेंगे. यदि मौके पर तत्काल कार्रवाई नहीं हो पाई, तो वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पूर्व में विधायक कर चुके हैं इस तरह की घोषणा

क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए विधायक ने कहा कि माता-बहनों की सुरक्षा सर्वोपरि है. सभी लोग प्रशासन और पुलिस के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और मर्यादित होली मनाएं. उन्होंने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि इस बार वैशाली नगर में शांति और सौहार्द के साथ होली मनाई जाएगी. ये कोई पहला मौका नहीं है जब विधायक ने इस तरह का ऐलान किया हो. इससे पहले भी वो कानून व्यवस्था के मुद्दे पर इस तरह के ऐलान कर चुके हैं. पूर्व में उन्होने कहा था कि गुंडे बदमाशों की खबर देने के लिए वो गुप्त शिकायत पेटी लगवा रहे हैं. बदमाशों की गिरफ्तारी कराने वालों को इनामी राशि वो खुद देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !