Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

Gohana News: गोहाना के परीक्षा केंद्र में जमकर हुई नकल! दीवारों पर चढ़कर पर्चियां पहुंचाते दिखे परिजन

31

सोनीपत : हरियाणा में इन दिनों हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। आज दसवीं कक्षा का गणित का पेपर चल रहा था, लेकिन सोनीपत के गोहाना में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की यह तस्वीर बताने के लिए काफी है कि किस तरह की नकल रहित परीक्षा करवाई जा रही हैं। प्रशासन के दावों की भी पोल खोलती हुई ये तस्वीरें सामने आई है।

आप देख सकते हैं कि किस तरह स्कूल में चल रही परीक्षा के दौरान दीवारों पर अभिभावकों की मंडली नकल करवाने के लिए जान जोखिम में डालकर पहुंचे हुए हैं। ऊपर पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं और नीचे दीवार पर नकल का प्रयास जारी है। प्रशासन द्वारा धारा 163 लगाई गई है लेकिन जिस तरह से अभिभावकों की भीड़ स्कूल की दीवारों पर है और यह साबित होता है कि सिर्फ दावों में ही नकल रहित परीक्षा करवाई जा रही है।

वहीं सोनीपत जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया का कहना है कि परीक्षा नकल रहित करवाने का काम किया जा रहा है। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल नहीं होने दी जा रही है। परीक्षा को लेकर सभी ब्लॉक अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और बैठक बुलाई गई है। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है जहां से नकल की बात  सामने आ रही है ,वहां पर और ज्यादा सख्ती बढ़ाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.