Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

राहुल गांधी पर सीपी सिंह के इस बयान से भड़की कांग्रेस! राजेश कच्छप ने दे डाली ये बड़ी चुनौती

22

रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर झारखंड विधानसभा परिसर में आज गुरुवार को सियासी घमासान होता रहा. भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला करते हुए उन्हें पारसी बताया. उन्होंने राहुल गांधी को देशद्रोही बताते हुए कहा कि बार-बार वह ऐसी हरकत करते हैं कि जिससे देश की प्रतिष्ठा धूमिल होता है.

सीपी सिंह ने राहुल गांधी को पारसी बताया

सीपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश के खिलाफ बोलते हैं. उनसे बड़ा राष्ट्रद्रोही कौन हो सकता है. सीपी सिंह ने राहुल गांधी को पारसी बताते हुए कहा कि पारसी का पोता पारसी ही होता है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भारतीय नहीं हो सकते हैं और ना ही देश के लिए सोच सकते हैं.

कांग्रेस ने भाजपा को वार्ता के लिए दी खुली चुनौती

सीपी सिंह के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा को वार्ता के लिए खुली चुनौती दी है. कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि इनके कोई भी नेता चाहे प्रधानमंत्री ही क्यों ना हों मीडिया के समक्ष बातचीत के लिए आएं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने तो वार्ता के लिए खुली चुनौती दी है आखिर वार्ता से बीजेपी क्यों भाग रही है. उन्होंने कहा कि केवल भोंपू की तरह नहीं करें बल्कि सकारात्मक वार्ता कर जनता के सामने आएं.

राजेश कच्छप ने भाजपा को दिया खुला चैलेंज

राजेश कच्छप ने कहा कि भाजपा सिर्फ दुष्प्रचार करने का काम करती है. उन्होंने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि राहुल गांधी से यदि वार्ता नहीं करना चाहते हैं तो हमसे वार्ता कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.