Punjab Police Job Fraud: पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बाप-बेटे से लाखों की ठगी, पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ दर्ज किया मामला
लुधियाना: पंजाब पुलिस में ऑफिसर लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने एक बार फिर अपना जाल बिछाकर एक परिवार को लाखों की चपत लगा दी है। ताजा मामला परमिंदरपाल की शिकायत पर सामने आया है, जिन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके बेटे नमन गोयल को पुलिस विभाग में स्पोर्ट्स कोटे के जरिए सीधे गजटेड पोस्ट पर भर्ती करवाने का सब्जबाग दिखाया। शातिर ठगों ने केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि बिजनेस में भी भारी-भरकम मुनाफा दिलवाने का झांसा देकर उसका विश्वास जीत लिया और धीरे-धीरे उनसे कुल 86 लाख 90 हज़ार- रुपये की मोटी रकम वसूल ली।
ठगी का यह खेल तब उजागर हुआ जब काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो पीड़ित के बेटे की भर्ती हुई और न ही बिजनेस में कोई लाभ मिला। आरोपियों ने शर्त के मुताबिक न तो काम करवाया और न ही पैसे वापस किए, जिससे साफ हो गया कि उन्होंने हममशवरा होकर अमानत में खयानत की है। परमिंदरपाल की शिकायत पर थाना शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह और यूनिक सिंह पर केस दर्ज कर लिया है और अब उन सफेदपोश ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.