Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

Punjab Politics Update: सुखपाल खैहरा का बड़ा आरोप: पंजाब के खजाने से दिल्ली में विज्ञापन कर रही है ‘आप’ सरकार, फेसबुक लाइव में किया खुलासा

2

कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी सरकार की पोल खोली है। सुखपाल खैहरा ने आज दिल्ली से लाइव होकर पंजाब के खजाने का गलत इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। दिल्ली के लाजपत नगर और डिफेंस कॉलोनी में लगे पंजाब सरकार के बड़े-बड़े एडवर्टाइजमेंट के सामने खड़े होकर सुखपाल खैहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरे राज्यों में अपना नाम चमकाने के लिए पंजाब के लोगों का पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

इस दौरान  सुखपाल खैहरा ने कहा कि, पंजाब की स्कीम का दूसरे जगहों पर बोर्ड लगाने का क्या फायदा। दिल्ली और दूसरी जगहों पर पंजाब की पॉलिसीज को पब्लिसाइज करने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि, मैटरो स्टेशन पर मुख्यमंत्री भगवंत की 10 लाख की इंश्योरेंस स्कीम का बहुत ही बड़ा बोर्ड लगा हुआ है। ऐसे ही बोर्ड सामने डिफेंस कॉलोनी में लगा हुआ है। लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बोर्ड का महीने का किराया लाखों रुपए का होगा। क्योंकि दिल्ली में ऐसे ही पंजाब की स्कीम के लिए फ्री जगह बोर्ड लगाने के लिए नहीं दे सकते। दिल्ली बहुत बड़ा शहर जहां सड़कों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सीनेमा घरों में बोर्ड लगे हुए हैं। यही नहीं गोया के एयरपोर्ट पर भी ऐसे इलेक्ट्रोनिक बोर्ड लगे हुए हैं। अगर अंदाजा लगाया जाए तो पंजाब सरकार को एक साल का इन बोर्ड का खर्चा एक हजार करोड़ रुपए खर्चा आता होगा।

सुखपाल खैहरा ने कहा कि,  इस 10 लाख की  इंश्योरेंस स्कीम स्कीम के बेनिफिशियरी नहीं हैं जो खुद भी एक फ्रॉड है? मैं पंजाब के लोगों को भरोसा दिला सकता हूं कि हमारी अगली सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अपने 5 साल के कार्यकाल में बर्बाद किए गए पैसे का पूरा ऑडिट करवाएगी और नेताओं और अधिकारियों द्वारा किए गए गबन और करप्शन की ज़िम्मेदारी तय करेगी।

पब्लिसिटी पर हर साल 1000 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा

सुखपाल खैहरा ने अनुमान लगाया कि पंजाब सरकार देश भर के अखबारों, नेशनल टेलीविजन, सिनेमा हॉल और एयरपोर्ट पर इस तरह की बड़ी पब्लिसिटी पर हर साल करीब 1,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि 5 साल में यह खर्च 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जो जनता के पैसे की सीधी बर्बादी है। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली या गोवा जैसे राज्यों में पंजाब की योजनाओं का एडवर्टाइजमेंट करने का क्या मतलब है।

हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम को ‘बोगस’ बताया

10 लाख रुपये की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम पर निशाना साधते हुए खैहरा ने इसे ‘बोगस’ बताया। उन्होंने दावा किया कि इसमें अलग-अलग बीमारियों के लिए बहुत कम लिमिट है। जैसे, दिल की बीमारी के लिए सिर्फ 40,000 रुपये की लिमिट है, जबकि असल खर्च लाखों में है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब अरविंद केजरीवाल की पॉलिटिकल रेप्युटेशन बचाने के लिए पंजाब के पैसे से किया जा रहा फ्रॉड है। हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम में 2356 बीमारियों के जिक्र किया गया है। हार्ट की बीमारी की लिमिट 40 हजार है और अन्य बीमारियों का पैकेज बना दिया है। पंजाब सरकार दिल्ली में केजरीवाल को दोबारा लाने के लिए बता रही है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी लोगों के लिए कितना कुछ कर रही है।

गैर-पंजाबी कंपनियों को दिए जा रहे बड़े कॉन्ट्रैक्ट

सुखपाल खैरा ने आरोप लगाया कि पब्लिसिटी कॉन्ट्रैक्ट पंजाब के बाहर की कंपनियों और विदेशी कंपनियों को दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई की दो कंपनियों को सिर्फ एडवर्टाइजमेंट डिजाइन करने के लिए 16 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि पंजाब के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के अपने एक्सपर्ट हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे खर्च का ऑडिट होना चाहिए और सरकार बदलने के बाद जब हमारी सरकार आएगी तो इसकी जांच की जाएगी।

सरकारी एयरक्राफ्ट और VIP कल्चर पर उठाए सवाल

सुखपाल खैरा ने यह भी कहा कि पंजाब के सरकारी एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल केजरीवाल को दिल्ली से लाने-ले जाने और गुजरात चुनाव की तरह कैंपेनिंग के लिए किया जा रहा है। उन्होंने मोहाली के विकास भवन में केजरीवाल के लिए बनाए गए हेलीपैड और उसके रेनोवेशन को ‘सो-कॉल्ड आम आदमी’ का असली चेहरा बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.