रिश्तों में सेंध! सूरजपुर में हुई ऐसी चोरी कि पिता को ही बुलानी पड़ी पुलिस, बेटे की करतूत जान आप भी रह जाएंगे हैरान
सूरजपुर: विश्रामपुर पुलिस के पास एक पिता पहुंचा और अपने बेटे की शिकायत की. पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने घर में चोरी की है. बेटे के खिलाफ पिता की रिपोर्ट पुलिस ने तो दर्ज कर ली लेकिन वो भी हैरान थी. लिहाजा पूरे मामले की जांच शुरू की.
बेटे पर पिता ने लगाया घर में चोरी का आरोप
कुमदा बस्ती निवासी रामविलास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटे दिगंबर ने अपने साथी मुन्ना पैकरा के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की. पिता ने आरोप लगाया कि बेटे ने पहले घर का ताला तोड़ा और घर में रखा तीन क्विंटल धान चोरी कर लिया.
आरोपी बेटे ने साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी भी की
पिता की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस जांच में घर से चोरी की पुष्टि हुई. जांच में ये भी पता चला कि आरोपियों ने जयनगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल भी चोरी की थी. उसी चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल कर वे अपने घर पहुंचे और लगभग 3 क्विंटल धान चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.
घर से धान चोरी का आरोपी बेटा गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की.
सूरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि किसान का आरोपी बेटा निगरानी बदमाश है. जिसके बाद उसपर नजर रखी गई. पता चला कि उसी ने धान चोरी की घटना को अंजाम दिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. चोरी की गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.