Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

सावधान! कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं चल रहा ‘म्यूल अकाउंट’? महासमुंद के ग्रामीण के खाते में आए करोड़ों रुपये, पुलिस भी रह गई दंग

2

महासमुंद: जिले के थाना बसना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े बैंकिंग फ्रॉड का खुलासा किया है. आरोपियों ने एक ग्रामीण को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया और मोबाइल सिम लिया. उसी खाते के जरिए कुछ ही दिनों में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन कर डाला.

ऐसे फंसाया ग्रामीण को

धुमाभांठा निवासी सालिकराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही नरेश राणा ने व्यापार के नाम पर उसे बहकाया. उसके नाम पर सिम कार्ड और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बसना शाखा में खाता खुलवाया गया. इसके बाद एटीएम कार्ड और पासबुक 8-10 दिनों के लिए लेने की बात कहकर आरोपी ले गए.

खाते से 1 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजैक्शन

जांच में सामने आया कि यह खाता तिल्दा निवासी बिनोद रिजवानी को सौंप दिया गया था. पुलिस की शुरुआती जांच में खाते से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन पाया गया. इस खाते का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था.

तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना बसना पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/26 दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 317(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस की अपील

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने आम जनता से अपील की है कि किसी को भी अपना बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड या सिम कार्ड न दें. लालच में आकर किसी के नाम पर खाता न खुलवाएं. संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.