Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की कुंडली

8

फरीदाबाद: नीमका जेल के बैरक सुरक्षा वार्ड नंबर 3बी साइड में चक्की नंबर 2 में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। इस दौरान फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पिता समेत अन्य लोग यूपी के फैजाबाद से आए थे। अब्दुल रहमान का शव उसके पिता अब्बू बकर के हवाले किया गया।

वहीं मामले में हत्या के आरोप में इसी चक्की में बंद जम्मू कश्मीर के रहने वाले बंदी अरुण चौधरी के प्रोडक्शन वारंट के लिए भी फरीदाबाद पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में अर्जी लगा दी है। अदालत ने इस पर सोमवार 16 फरवरी की डेट तय की है। इस दौरान अरुण चौधरी को जिला जेल से अदालत में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस की टीम उससे पूछताछ करेगी। इस दौरान पुलिस को जरूरत हुई तो उसका रिमांड भी अदालत से लिया जा सकता है।

वहीं वारदात के दौरान इस चक्की में एक अन्य बंदी सोएब रियाज भी मौजूद था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोएब रियाज भी जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। इसके खिलाफ सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी का एक केस दर्ज है। सोएब को मार्च 2025 में जम्मू कश्मीर की जेल से फरीदाबाद की नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था।

मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरुण चौधरी की संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान से बीते सप्ताह जो गाली-गलौच व बहस हुई, वो राम मंदिर पर हमले की साजिश को लेकर हुई थी। अरुण चौधरी का दावा है कि चक्की में जब तीनों बंद हुए तो अधिकतर समय एक साथ ही बिताना पड़ा। इस दौरान वे आपस में बात करने लगे। बातचीत में जब एक-दूसरे से अपने ऊपर दर्ज केसों को लेकर बात की तो अब्दुल रहमान ने कहा था कि उस पर आतंकवाद का आरोप है, वो राम मंदिर पर हमले की साजिश में था। इसके अलावा अन्य कई बातें हुई और फिर गाली-गलौच व कहासुनी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.