Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर

1

बॉलीवुड के एक्शन स्टार रणवीर सिंह जल्द ही बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. पिछले पार्ट ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ा और दर्शकों के दिलों में अपनी पहचान दर्ज कर ली थी. अब इसका सीक्वल पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर लाया जा रहा है, फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसकी प्रमोशन प्लानिंग भी शुरू कर दी है.

आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर‘ के सीक्वल पार्ट के लिए सभी इंतजार में है, जो कि मार्च में रिलीज होने वाला है. इस अपकमिंग फिल्म का सबसे नया अपडेट ये है कि फिल्म का एक खास गाना फरवरी 2026 में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, मेकर्स की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि यह रोमांटिक गाना होगा, डांस नंबर होगा या फिर एक्शन से भरपूर ट्रैक. हालांकि. पहले पार्ट के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था.

ट्रेलर लॉन्च की प्लानिंग

फिल्म का टीजर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया था, जिस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुए. अब इसका ट्रेलर 5 मार्च 2026 को मुंबई के प्रतिष्ठित NMACC (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) में एक बड़े इवेंट के तौर पर लॉन्च करने की प्लानिंग की जा रही है. ये वही जगह है जहां पहले भी बड़े-बड़े बॉलीवुड ट्रेलर लॉन्च हुए हैं और उम्मीद है कि इस बार भी फिल्म के मेकर्स इसे एक ग्लैमरस और हाई-प्रोफाइल इवेंट बनाएंगे.

लोगों में है एक्साइटमेंट

मेकर्स रिलीज से पहले गाना और ट्रेलर लॉन्च करके फिल्म का माहौल बनाना चाहते हैं. एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरपूर यह फिल्म 2026 की बड़ी फिल्मों में शामिल मानी जा रही है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार भी हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. शुरू से ही ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है और फिल्म ने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.