Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

Gurdaspur Police Action: अपराधियों की शामत! ऑपरेशन प्रहार के तहत गुरदासपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 2 दिन में 50 धरे गए

34

गुरदासपुर : समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दूसरे दिन भी पूरे जिले में सख्त कार्रवाई जारी रही। गुरदासपुर शहर सहित पूरे जिले में 30 नाके लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। इसके साथ ही एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में शहर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा किया गया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और गलत पार्किंग करने वाले कई वाहनों के मौके पर चालान भी काटे गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा हर नाके पर सख्ती से तलाशी लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पूरी निगरानी रखी गई।

इस मौके पर एसएसपी आदित्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे दिन तक पुलिस द्वारा 50 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले दिनों हुई सभी वारदातों को सुलझा लिया गया है और आगे भी लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।

एसएसपी ने बताया कि डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारी नाकों और सर्च ऑपरेशनों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त कर लोगों को शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

अंत में एसएसपी आदित्य ने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से दूरी बनाए रखें, ताकि उनका भविष्य खराब होने से बच सके। उन्होंने कहा कि पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.