Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
RBI Bank Holiday List October 2026: त्योहारी सीजन में लगातार बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले च... Smartphone Market Decline 2026: त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन बाजार में भारी गिरावट, ऑनलाइन और ऑफलाइन... Kanya Pujan 2026 Rules: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सह... IND vs BAN 5th T20I Preview: हैदराबाद की हार से सबक लेकर बेंगलुरु में जीत दर्ज करना चाहेगी टीम इंडिय... American Creator in Delhi: अमेरिका की महिला को भाया दिल्ली की नुक्कड़ की दुकान का अनुभव, सोशल मीडिया... Stock Market Update: कच्चे तेल में नरमी और IT शेयरों की जोरदार तेजी से चमका बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी म... Telecom Regulatory Update: 1 नवंबर 2026 से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का... Imran Khan CJP Protest Controversy: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर बुरे फंसे अभिन... Balodabazar News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा जब्त Durga Navnirman Samiti Durg: नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा पंडाल में मचा बवाल, पुलिस के पहुंचने से पह...

Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल

28

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) का हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में खुद संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए. इसके साथ ही एक्टर सलमान खान समेत कई मुस्लिम हस्तियों को आमंत्रित किया गया था, जो शनिवार को कार्यक्रम में शामिल भी हुए. अब इसको लेकर शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने संघ और बीजेपी दोनों पर ही निशाना साधा है.

संजय राउत ने कार्यक्रम में सलमान खान के शामिल होने को लेकर कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने प्रचार में केवल चुनिंदा मुस्लिम चेहरों को ही आगे क्यों रख रहा है. संजय राउत ने कहा कि क्या RSS का मुस्लिम समाज से संवाद सिर्फ सलमान खान जैसे चर्चित नामों तक ही सीमित है?

इसी कड़ी में संजय राउत ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में जब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS से जुड़ी विचारधारा की सरकार है, तो अगर किसी को निमंत्रण मिलता है, तो सामाजिक दबाव में उसे स्वीकार करना पड़ता है. इसके साथ ही उसको कार्यक्रम के शामिल भी होना पड़ता है.

संजय राउत को भी मिला था कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता

संजय राउत ने कहा कि एक एक्टर को कार्यक्रम में बुलाने से सामाजिक समरसता का संदेश देना पर्याप्त नहीं है. इसके लिए संघ को स्पष्ट करना होगा कि यह एक स्थायी सोच का हिस्सा है या सिर्फ एक इवेंट तक सीमित प्रयोग ही है. लोगों को साफ-साफ बताना चाहिए. संजय राउत ने यह भी बताया कि उन्हें भी इस कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था. हालांकि पहले फिक्स अन्य कार्यक्रमों की वजह से वे इसमें शामिल नहीं हो सके.

बांग्लादेश में मारे जा रहे हिंदू- संजय राउत

वहीं दूसरी तरफ मुंबई में कोई बांग्लादेशी नहीं रहने देंगे जैसे बयानों को लेकर भी सियासत गरम है. संजय राउत ने कहा कि Bjp वाले क्या बोल रहे कि मुम्बई में बांग्लादेशी नही रहने देंगे? इसकी शुरुआत तो बालासाहेब ने किया था. लेकिन, बांग्लादेश में हज़ारों हिंदुओं को सड़क पर मारा जा रहा है. उनके घर जलाए जा रहे है. लेकिन, pm मोदी क्यों चुप है? वो कुछ क्यो नही बोलते? उनका कहना है कि सरकार को इस पर खुलकर बोलना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.