Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Ludhiana News: लुधियाना में आवारा कुत्तों का आतंक, 9 साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह नोचा; इलाके में फैली दहशत

20

लुधियाना: लुधियाना में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां कुत्तों के झुंड ने 9 साल का मासूम को निशाना बना लिया।

यह मामला नूरवाला रोड पर बाला जी फैक्ट्री के पास से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चा खाली प्लॉट में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच दिया। कुत्तों के हमले में बच्चे को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पास ही रहने वाली एक महिला मौके पर पहुंची और कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया। घायल बच्चे की पहचान रोहित के रूप में हुई है। हमले के बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.