Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

Surajkund Mela: दूसरों की जान बचाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद शहीद, कुछ महीने बाद ही होना था रिटायर; जानें कौन थे ये जांबाज

30

हरियाणा के सुरजकुंड मेले में कल झूला गिरने के बाद लोगों के बचाव में लगे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक वह पलवल में पुलिस लाइंस में तैनात थे और उस जोन के ड्यूटी इंचार्ज थे, जहां झूला लगा था. उन्होंने करीब 36 साल पुलिस फोर्स में पूरे कर लिए थे. वहीं हरियाणा सीएम नायब सिंह सैन ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृतक पलवल पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मार्च में रिटायर होने वाले थे. मृतक के घर में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटिया हैं. बेटा गौरव कुंजिल (32) सोनीपत में सुपरवाइजर की नौकरी करता है. वह अपनी दोनों बहनों से बड़ा है. पुलिस के मुताबिक, मेले में झूले का एक सिरा गिरने के बाद, दुकानदार और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग पीड़ित को बचाने के लिए दौड़े थे. पुलिस ने बताया कि जब रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था, तभी अचानक झूले का दूसरा सिरा भी टूट गया, जिसमें इंस्पेक्टर जगदीश की मौत हो गई. वहीं करीब13 अन्य घायल हो गए.

कौन थे इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद?

इंस्पेक्टर जगदीस प्रसाद मूल रूप से यूपी के मथुरा जिले के रहने वाले थे और हरियाणा के पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे. मेले में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी. जब झूले का दूसरा सिरा गिरा, तो इंस्पेक्टर सहि सभी घायल लोगों के इलाज के लिए फरीबाद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां पुलिस ने जगदीश प्रसाद को मृत घोषित कर दिया. 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइंस पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी हेतु नियुक्त किए गए थे.

मिलेगा शहीद का दर्जा

हादसे की सूचना पर हरियाणा के डीजीपी अजय सिंगल फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में घायल लोगों का हाल-चाल जानने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक इंस्पेक्टर के परिजनों में से यदि कोई भी नौकरी की उम्र का होगा, तो उसे सरकारी नौकरी दी जाएगा. उन्होंने कहा कि जगदीश ड्यूटी पर थे और हादसे में उनकी मौत हुई इसलिए उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा. डीजीपी ने कहा कि इंस्पेक्टर के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रूपए की राशि और विभाग द्वारा दिए जाएंगे अन्य लाभ दिए जाएंगे.

कैसे हुआ था हादसा?

फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे सूरजकुंड मेला में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक झूले का एक सिरा अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना के समय ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान झूला का दूसरा सिरा भी टूटकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और जब इलाज के लिए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.