Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

Matiala Development: दिल्ली के मटियाला को 400 करोड़ की सौगात, CM रेखा ने रखी कई बड़े प्रोजेक्ट्स की नींव

23

दिल्ली में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है. BJP सरकार अपनी पहली सालगिरह पर राजधानी के लोगों को कई बड़े तोहफे देने की तैयारी में है. जब से सरकार बनी है, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार राजधानी के विकास के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में सीएम ने शनिवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर दिल्ली की जनता को कई सौगातें मिलेगी. सीएम ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि ये शिलान्यास केवल ईंट और पत्थर का प्रतीक नहीं है, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के विश्वास, सुविधाओं और बेहतर जीवन की मजबूत नींव है.

400 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ

सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मटियाला विधानसभा आज विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना है. यहां ₹400 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया है.

‘विकास के लिए हर मोर्चे पर काम किया जाएगा’

सीएम ने आगे कहा कि मटियाला में दिल्ली की शहरी चमक और गांव-देहात की पारंपरिक संस्कृति एक साथ सांस लेती है. इसलिए इसके सर्वांगीण विकास के लिए हर मोर्चे पर काम किया जाएगा. बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा, सड़कें बनेंगी, पेयजल व्यवस्था पर काम होगा और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मटियाला ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अटल कैंटीन जैसी अनेक जन सुविधाओं के तेज विस्तार को देखा है. अब इस बजट के माध्यम से हमारी सरकार इस क्षेत्र के व्यापक कायाकल्प की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 फरवरी से 2 मार्च तक कार्यक्रम

सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में बताया कि दिल्ली सरकार 8 फरवरी से 2 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यक्रम होंगे. इसके साथ ही सरकार अपना 1 साल का रिपोर्ट कार्ड भी देगी. 8 फरवरी से दिल्ली सरकार शिलान्यास और उद्घाटन अनेक परियोजना शुरू कर रही है.

500 EV बस दिल्ली की जनता को समर्पित

उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को रामलीला मैदान में 500 EV बस दिल्ली की जनता को समर्पित की जाएंगी. 20 तारीख तक रोजाना सरकार की अनेकों योजना दिल्ली की जनता को समर्पित की जाएंगी. वहीं 21 फरवरी को दिल्ली की जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा. सरकार 22 तारीख को जनता के बीच जाकर उनको अपना रिपोर्ट कार्ड देगी और एक साल में किए गए कामों की जानकारी देगी. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है.

इस अवसर पर क्षेत्र की सांसद कमलजीत सहरावत , विधायक संदीप सहरावत , पार्षद अनुराधा शर्मा, राम निवास , नजफगढ़ जोन की एमसीडी चेयरमैन सविता शर्मा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश शौखंदा जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.