Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब

20

बेल पत्र (बेल के पत्ते) को हम में से ज्यादातर लोग सिर्फ पूजा-पाठ से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आयुर्वेद और पारंपरिक भारतीय खानपान में इसका महत्व इससे कहीं ज्यादा है. बेल का पेड़ जितना धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है, उतना ही औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है. इसके पत्तों में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर को ठंडक देने, पाचन सुधारने, ब्लड शुगर को बैलेंस रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं. सबसे खास बात ये कि बेल पत्र को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसी चीज़ें ढूंढते हैं जो नेचुरल भी हों और टेस्टी भी. बेल पत्र इस मामले में एक शानदार ऑप्शन है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि, बेल पत्र का इस्तेमाल करने वाले ऐसे ही 5 तरीके. जो सेहत के साथ स्वाद भी देंगे.

बेल पत्र की हर्बल चाय (डिटॉक्स टी)

बेल पत्र की हर्बल चाय कुछ लोगों को काफी पसंद होती है. ये स्वाद में तो अच्छी होती ही है. साथ ही सेहत को भी कई फायदे देती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता बताती हैं कि, बेल पत्र की हर्बल चाय अगर रोज सुबह खाली पेट पी जाए तो ये पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसे बनाने के लिए 4- 5 फ्रेश बेल पत्र धोकर हल्का तोड़ लें. एक गिलास पानी में 57 मिनट उबालें. छानकर इसमें थोड़ा शहद या नींबू मिला सकते हैं. इससे पेट की गैस, अपच और कब्ज में राहत मिलती है. सा ही मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है.

बेल पत्र की चटनी भी है अच्छा ऑप्शन

शिवरात्रि के दौरान बेल पत्र मार्केट में भी खूब देखने को मिलता है. ऐसे में आप इसकी चटनी ट्राई कर सकते हैं. ये स्वाद के साथ सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है. इसे बनाने के लिए बेल पत्र, हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च, नींबू रस और थोड़ा सेंधा नमक पीस लें. इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. भूख बढ़ती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देती है.

बेल पत्र का काढ़ा बढ़ाए इम्यूनिटी

अगर आपकी इम्यूनिटी या परिवार में किसी की इम्यूनिटी वीक है तो आप बेल पत्र का काढ़ा उन्हें पीला सकते हैं. एक्सपर्ट बताती हैं कि, बेल पत्र में विटामिन A, C, B1, B6, कैल्शियम, फाइबर और पोटेशियम जैसे कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं. जो बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव कराने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए बेल पत्र के साथ तुलसी, काली मिर्च और अदरक उबालें आधा रह जाने पर छान लें. अगर स्वाद ज्यादा कड़वा लगे तो थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं.

बेल पत्र पाउडर बनाकर करें यूज

बेल पत्र का पाउडर बनाकर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. इसके लिए बेल के पत्ते लें और उसे सूखा लें. अब इन्हें पीस लें. इसका पाउडर तैयार है. बेल पत्र का पाउडर गर्मियों में खाने के लिए काफी अच्छा है. दरअसल, ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है. ऐसे में गर्मी या लू के समय आप इसे छाछ या दही में मिलाकर ले सकते हैं. इससे एसिडिटी भी कम होती है और पेट की जलन और भारीपन से भी राहत मिलती है.

बेल पत्र का डिटॉक्स वॉटर

डिटॉक्स वॉटर की तरह भी बेल पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले बेल पत्र को रात भर के लिए एक बोतल पानी में भिगो दें. सुबह यह पानी दिनभर पिएं. इससे शरीर को नेचुरल ठंडक मिलती है. टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं और किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को बेल पत्र का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.