Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती

17

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शहजाद पूनावाला की मां के साथ हादसा हो गया है. उन्होंने पुणे में एक कार ने टक्कर मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हैं. शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. बीजेपी नेता ने पुणे पुलिस को टैग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने और उचित सजा की मांग की है.

शहजाद पूनावाला ने लिखा, एक शख्स ने जानबूझकर मेरी मां को टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. आरोपी टक्कर मारकर भाग गया. माताजी की बहुत जल्द एक सर्जरी करनी पड़ेगी. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.

उन्होंने आगे लिखा कि मेरी मां सबसे दयालु और सबसे अच्छे इंसानों में से एक हैं और इस उम्र में उनके साथ यह होना मुझे अंदर तक कचोट रहा है. आशा है कि पुणे पुलिस उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर यह सुनिश्चित करेगी कि उसे उचित सजा मिले.

शहजाद के भाई तहसीन ने शेयर किया वीडियो

शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने भी हादसे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, मां सीनियर सिटिजन हैं, उनका हिप टूट गया है और उनकी सर्जरी हुई है. हमने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है.

तहसीन ने आगे लिखा कि मुझे नहीं पता कि मेरी मां के साथ उनका सिक्योरिटी पर्सन था या नहीं, लेकिन मेरा सहयोगी कार के साथ था और वो शख्स मेरी मां को टक्कर मारकर भाग गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शहजाद और तहसीन की मां एक पेट्रोल पंप पर खड़ी हैं. वह अपनी दाएं ओर देख रही हैं. इसी दौरान एक SUV बैक होती है और उन्हें टक्कर मार देती है. हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.