Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Betrayal: कर्ज में डूबे नौकर ने ही मालिक के घर मारी सेंध, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा; चोरी का सामान बरामद

20

गुड़गांव: कर्ज में डूबे घरेलू नौकर ने अपने ही मालिक के घर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ली। मालिक और उसका परिवार जब वापस लौटा तो उसने घर का सामान बिखरा देखा और नौकर को गायब पाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिन में ही आरोपी नौकर को इफ्को चौक से काबू कर लिया। आरोपी नौकर की पहचान मधुबनी बिहार के रहने वाले नागेंद्र के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस ने चोरी किए गए गहने व नकदी बरामद कर ली है।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह शिकायतकर्ता/पीड़ित के घर पर पिछले करीब 25 दिनों से सहायक/नौकर के रूप में काम कर रहा था। जब इसके मालिक व उसका परिवार घर पर मौजूद नहीं था तो इसने मौका पाकर घर से ज्वेलरी व नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पर कर्जा होने के कारण इसने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।  आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से सामने आया कि पहले भी इसके (आरोपी) खिलाफ दिल्ली में भी नौकर के रूप में कार्य करने के दौरान घर से चोरी करने का एक केस दर्ज है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से उपरोक्त चोरी किया गया पूरा सामान (ज्वेलरी व नकदी) सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है, जिसमें सोने की ज्वेलरी (6 चेन, 1 मंगलसूत्र, 1 लॉकेट, 1 कड़ा, 3 अंगूठियां), 7 लग्जरी घड़ियां तथा 1 लाख 14 हजार रुपए नकद बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि 30 जनवरी को डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत के माध्यम से बताया कि 29 जनवरी को इसका परिवार किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर पर काम करने वाला सहायक/नौकर नरेंद्र ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी की चोरी करके ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को दो दिन में ही काबू कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.