Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर

Ranji Trophy 2026: झारखंड ने ओडिशा को चटाई धूल, शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

35

रांची/ जमशेदपुरः लोहनगरी जमशेदपुर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को 4 विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद झारखंड की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच के अंतिम दिन जीत दर्ज की.

रविवार को मैच के अंतिम दिन ओडिशा की दूसरी पारी 226 रन पर सिमट गई. ओडिशा की ओर से कप्तान शुभ्रांशु सेनापति ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 73 रन बनाए, जबकि गोविंद पोद्दार ने 31 रनों का योगदान दिया. इनके अलावा ओडिशा का कोई भी बल्लेबाज झारखंड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका. झारखंड की गेंदबाजी इस पारी में पूरी तरह हावी रही. ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि आदित्य सिंह ने 4 विकेट हासिल कर ओडिशा की पारी को जल्द समेटने में अहम भूमिका निभाई.

ओडिशा से मिले 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की शुरुआत संभली हुई रही. टीम के बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ रन बटोरते हुए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए. शरणदीप सिंह ने 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और पारी को स्थिरता दी. वहीं, युवा बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाकर झारखंड की जीत की नींव मजबूत की. इसके अलावा अनुकूल रॉय ने ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखते हुए बल्लेबाजी में भी 45 रनों का अहम योगदान दिया. अंत में आदित्य सिंह ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. झारखंड ने 6 विकेट खोकर 249 रन बनाए और 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

ओडिशा की ओर से गेंदबाजी में सैयद तूफियाल अहमद ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि गोविंद पोद्दार ने 2 विकेट लिए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके. इस जीत के साथ झारखंड की टीम ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम के खिलाड़ियों के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने झारखंड की इस यादगार जीत का जमकर जश्न मनाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.