Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और UP सरकार के बीच बढ़ा विवाद, प्रयागराज से लखनऊ तक छिड़ा ‘पोस्टर वॉर’

28

प्रयागराज माघ मेले में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्नान को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सरकार और शंकराचार्य के बीच लगातार बयानबाजी हो रही है. यही वजह है कि प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. मामले को लेकर राजनीतिक दलों के बीच पोस्टर वॉर भी तेज हो गया है.

भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा से जुड़े नेता शरद शुक्ला ने लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर एक पोस्टर लगाया है. पोस्टर में प्रयागराज कुंभ के दौरान कथित रूप से छोटे ब्राह्मणों की शिखा खींचे जाने की तस्वीर लगाई गई है.

पोस्टर में श्रीरामचरितमानस की चौपाई जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही का उल्लेख करते हुए पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े किए गए हैं. पोस्टर के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस समय माघ मेले का आयोजन हो रहा है. मौनी अमावस्या के मौके पर प्रशासन और अविमुक्तेश्वरानंद के बीच का विवाद सामने आया था. यहां प्रशासन की तरफ से पालकी पर गंगा स्नान करने से रोका या था. प्रशासन की तरफ से वहां मौजूद अधिकारियों का साफ तौर पर कहना था कि किसी को भी पालकी से स्नान करने नहीं जाने दिया गया है. आप भी पैदल स्नान करिए.

इसी बात पर प्रशासन और शंकराचार्य के विवाद हो गया. विरोध करने पर शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई. इसी के बाद शंकराचार्य धरने पर बैठ गए थे. शंकराचार्य के धरने पर बैठने के बाद से ही राजनीतिक पारा हाई हो गया. प्रशासन की तरफ से शंकराचार्य होने को लेकर भी सवाल किया गया.

शंकराचार्य के समर्थन में सपा और कांग्रेस

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 6 दिन से माघ मेला में धरने पर बैठे हैं. यही वजह है कि लगातार बयानबाजी हो रही है. सीएम योगी और डिप्टी सीएम की तरफ से भी बयानबाजी की गई है. मामला अब गरमाता जा रहा है. कांग्रेस और सपा लगातार शंकराचार्य के समर्थन में बयान दे रही है. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले कितने दिनों तक यह विवाद चलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.