Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

फरीदाबाद: पुरानी रंजिश में दुकानदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुए हमलावर?

26

फरीदाबाद : फरीदाबाद के फतेहपुर बिलोच रोड पर गुरुवार सुबह एक दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। अपनी दुकान के बाहर खड़ा एक दुकानदार फोन पर बात कर रहा था तभी हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पवन फतेहपुर बिलोच रोड अपनी दुकान पर खड़ा हुआ था। तभी एक बाइक और एक कार वहां आकर रुकी। बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो ने अचानक पवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पवन के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार

बताया जा रहा है कि हमलावर अपने साथ दो कुल्हाड़ियां लाए थे, जिनमें से एक कुल्हाड़ी वे मौके पर ही फेंक गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पवन को गाड़ी से सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हमलावर पीड़ित की दुकान पर कर चुके काम

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमला करने वाले युवक पहले पवन की दुकान पर काम कर चुके थे। करीब 7-8 महीने पहले किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। हमले के आरोप वेद प्रकाश, बल्ली और बलदेव नाम के युवकों पर लगाए जा रहे हैं।

पुरानी रंजिश में हुआ हमला

इस मामले में तिगांव एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घायल का इलाज जारी है और शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह हमला पुराने विवाद के कारण हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.