Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Air Quality Index Today: दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर ... Vivo V80 Price Cut in Flipkart Sale: वीवो वी80 स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 54 हजार से कम म... Sukh Samriddhi ke Upay: घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी के वास के लिए अपनाएं ये पारंपरिक उपाय, दूर ह... India vs New Zealand ODI Series: वनडे सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, रचिन रवींद्र और मार्क चैप... Aaj Ka Mausam 2 November 2026: नवंबर में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, मौसम विभाग ने इन राज्यों ... Mutual Fund Direct Plan New Rules: म्यूचुअल फंड निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, 1 नवंबर 2026 स... Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में दर्दनाक विमान हादसा, नौ लोगों को ले जा रहा बिजनेस जेट क... Kushinagar Road Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में छह ल... US Midterm Elections 2026: अमेरिका के नस्लवादी इतिहास वाले फोरसिथ काउंटी में उतरीं भारतीय मूल की शुच... Shah Rukh Khan Birthday Gift: सुपरस्टार शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल ज...

मंत्री विजय शाह की बढ़ेंगी मुश्किलें! कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में SIT ने तैयार किए 3 कड़े सवाल, जा सकती है कुर्सी?

30

भोपाल। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना के पराक्रम की जानकारी देश-दुनिया के सामने रखने वाली सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अमर्यादित भाषा बोलने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। कारण, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआइटी विजय शाह के अन्य विवादित बयानों की जांच भी कोर्ट के निर्देश पर कर रही है।

जांच के तीन बिंदु हैं, जिनमें सबसे मुख्य बिंदु मंत्री के अन्य अमर्यादित बयान हैं। यह रिपोर्ट भी एसआइटी शीघ्र ही सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है।

मामला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक जाएगा

उधर, सोमवार को कोर्ट ने इसी मामले में विजय शाह को लेकर कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य कानून के अनुसार अभियोजन की मंजूरी के लिए उचित कदम उठाए। शाह के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति का मामला गृह और विधि विभाग होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक जाएगा।

मंत्री ने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था

बता दें कि विजय शाह ने 11 मई 2025 को इंदाैर के आंबेडकर नगर के रायकुंडा गांव में एक सभा के दौरान साेफिया कुरैशी को कथित तौर पर आतंकवादियों की बहन बता दिया था। 14 मई को हाई कोर्ट ने विजय शाह के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने के लिए कहा था। उसी दिन मानपुर थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

शाह ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है

विजय शाह ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, तभी से इस मामले की सुनवाई वहां चल रही है। कोर्ट के निर्देश राज्य शासन ने तीन आइपीएस अधिकारियों को मिलाकर एसआइटी का गठन किया था। पूरे मामले में एसआइटी तीन स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है।

शाह सहित 27 लोगों के बयान एसआइटी ले चुकी है

अमर्यादित टिप्पणी के मामले में अब तक विजय शाह सहित 27 लोगों के बयान एसआइटी ले चुकी है। अब अन्य विवादित और अमर्यादित बयानों को लेकर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। लगभग एक माह पहले शाह ने लाड़ली बहनों को धमकी भरे अंदाज में कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आगे आना चाहिए। इसके पहले भी उनके कुछ आपत्तिजनक बयान इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हुए थे।

कांग्रेस ने कहा, मंत्री पर कार्रवाई करे सरकार

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह और सरकार को घेरा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती ने भाजपा की सोच और चरित्र पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सेना की अधिकारी, देश की बेटी और राष्ट्र के सम्मान पर हमला हुआ, लेकिन भाजपा सरकार महीनों तक एसआइटी की रिपोर्ट दबाए बैठी रही।

मंत्री विजय शाह से मुख्यमंत्री को तत्काल त्यागपत्र लेना चाहिए। उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करना चाहिए। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा, जब तक जांच चल रही है, विजय शाह को मंत्री पद से त्यागपत्र देना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा, पूरे प्रकरण में तथ्य स्वयं बहुत कुछ कह रहे हैं। एसआइटी की रिपोर्ट के बावजूद पांच माह में अभियोजन की स्वीकृति न दिया जाना गंभीर बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.