Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर भीषण हादसा: डिवाइडर तोड़कर ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, डॉक्टर समेत 3 की मौके पर मौत

21

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाईवे 334 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड पर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ये हादसा सोमवार रात को हुआ, जब बेकाबू कार ने पहले डिवाइडर तोड़ा, फिर अनियंत्रित होकर सीधा दूसरी साइड से आ रहे ट्रक में घुस गई.

मृतकों की पहचान मेरठ के रहने वाले डॉक्टर आशुतोष पुनिया, उनके साथ मौजूद पीएसओ महेश और मेरठ के एक अस्पताल मालिक के बेटे अंकित त्यागी के रूप में हुई है. मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है. तीनों मृतकों की पहचान उनके पास मिले डॉक्यूमेंट्स के जरिए हुई. इस घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को नेशनल हाईवे 334 से हटाया गया और यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया.

बुलंदशहर से मेरठ लौट रहे थे डॉक्टर

बताया जा रहा है कि डॉक्टर आशुतोष पुनिया अपने पीएसओ के साथ बुलंदशहर से मेरठ लौट रहे थे. ये हादसा गुलावठी थाना क्षेत्र के छपरावत गांव के पास हुआ. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि वह अनिंयत्रित होने के बाद 3 से 4 बार पलटी और डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड पहुंच गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जब तक कार सवार लोगों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक डॉक्टर आशुतोष पुनिया और अंकित त्यागी सरधना थाना क्षेत्र के गांव डालमपुर के रहने वाले थे, जबकि पीएसओ महेश बुलंदशहर जिले का रहने वाला था. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.