Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...

Dahi Ke Fayde: खाने के अलावा दही के बेहतरीन घरेलू उपयोग, स्किन केयर से लेकर क्लीनिंग तक में आता है काम

38

डेयरी प्रोडक्ट्स की बात करें तो दही में दूध के बेसिक न्यूट्रिएंट्स होने के अलावा गुड बैक्टीरिया भी होते हैं जो इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाते हैं. ये एक प्रोबायोटिक फूड है जो आपकी गट हेल्थ की इंप्रूव करके पाचन को सुचारू बनाने में मदद करता है. गर्मी और सर्दी दोनों ही मौसम में दही हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. ये आपकी हड्डियों से लेकर मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है. आप डेली रूटीन में दही शामिल करने के अलावा भी इसे कई तरह से यूज कर सकते हैं.

दही का रायता बनाने से लेकर लोग फ्रूट बाउल, श्रीखंड, भापा, दही वड़ा, मिष्टी दोई, जैसी की चीजें बनाई जाती हैं और अलग से भी डिशेज में ग्रेवी का टेक्सचर स्वाद इंप्रूव करने के लिए एड किया जाता है. दही को खाना तो फायदेमंद है ही, इसके अलावा ये हाउसहोल्ड वर्क में काम आने के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी कमाल का इन्ग्रेडियंट है. जान लेते हैं इसे यूज करने के तरीके.

बालों के लिए मास्क

दही आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसे आप अंडा के साथ मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपके बाल स्मूद और चमकदार बनेंगे, साथ ही डैंड्रफ भी कम होती है. इससे बेजान बालों में नई जान आती है. अगर फ्रिजी हेयर की समस्या रहती है तो दही और अंडा लगाएं. अगर आप डैंड्रफ से बहुत ज्यादा परेशान रहती हैं तो आप नींबू के साथ दही मिलाकर स्कैल्प पर अप्लाई करें. इससे 1 या 2 बार में ही बढ़िया रिजल्ट मिलता है.

फेस के लिए दही

त्वचा के लिए दही बेहद फायदेमंद है. ये एक बेहतरीन क्लींजर का का काम करता है. इसके अलावा त्वचा को नैरिशमेंट भी मिलता है. दही को चुटकीभर हल्दी और थोड़े से बेसन के साथ मिलाकर हफ्ते में दो से तीन बार फेस पर लगाने से त्वचा में चमक आने के साथ ही रंगत में निखार आता है और पिंपल्स भी कम होते हैं.

जोड़ों के दर्द में दही

जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या रहती है. उनके लिए भी दही बेहद फायदेमंद रहता है, क्योंकि ये कैल्शियम का सोर्स होने के साथ प्रोटीन और विटामिन डी से भी भरपूर है. जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती हो. उन्हें दही में चुटकीभर चूना मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए. हालांकि कोई मेडिकल कंडीशन है तो आप पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

बर्तनों को करें साफ

अगर दही खट्टा हो जाए तो आप उसे अपने घर की साफ-सफाई में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप पीतल और तांबे के बर्तन साफ करें. दही लगाकर बर्तनों को कुछ देर के लिए रख दें और सूखने के बाद क्लीन करें. इससे पीतल और ताबें के काले हुए बर्तन साफ हो जाते हैं और नए जैसे चमकते हैं. इसके अलावा आप किचन टॉप, स्टील की टंकी, सिंक की सफाई के लिए भी खट्टा दही इस्तेमाल कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.