Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि... हिंदू विवाह परंपरा में विदाई के वक्त दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म का विशेष महत्व: मायके के प्रत...

Bathinda Police Encounter: फिरौती मामले में बठिंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

37

बठिंडा:  फिरौती मांगने के एक गंभीर मामले में बठिंडा पुलिस ने जिले के गांव कटार सिंह वाला में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के साथ एनकाउंटर किया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बठिंडा सहित वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो निवासी गुरसेव सिंह ने अजीत रोड स्थित आइलैंड सेंटर के पास एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

शनिवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गांव कटार सिंह वाला इलाके में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस की कड़ी निगरानी में है। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किए जाने की भी पुष्टि की है।

एसएसपी बठिंडा ने बताया कि फिरौती जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। मामले में अन्य कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं और यह जांच की जा रही है कि इस वारदात के पीछे कोई अन्य साथी या गिरोह तो शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.