Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल...

Arson Case Update: बस में आग लगाने वाले चार युवक गिरफ्तार, फरार आरोपियों के लिए पुलिस ने बिछाया जाल; जानें पूरा मामला

22

रांचीः एक नाबालिक लड़की को धक्का लगने के बाद यात्री बस में आग लगने वाले आरोपियों में से चार को रांची पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी गिरफ्तार आरोपी रांची के ओरमांझी के रहने वाले हैं.

क्या है पूरा मामला

14 जनवरी को ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक यात्री बस में आग लगाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हिंसक वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

रांची पुलिस के द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के अनुसार 14 जनवरी की शाम रांची से सिलीगुड़ी जा रही एक प्राइवेट यात्री बस चुटुपालु घाटी से गुजर रही थी. इसी दौरान सड़क पार कर रही एक युवती को बस ने टक्कर मार दी, जिससे मामला बिगड़ गया.

इस हादसे की सूचना मिलते ही बाइक पर सवार कुछ युवक मौके पर पहुंचे और बस को जबरदस्ती रोक लिया. गुस्साए इन युवकों ने बस चालक और यात्रियों पर दबाव डाला तथा सभी यात्रियों को बस से नीचे उतरने के लिए मजबूर कर दिया.

यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद आरोपियों ने बस में जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद उन्होंने पेट्रोल डालकर बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस की जांच में आए नाम पर कार्रवाई

इस घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझवाकर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार आरोपियों में उदय कुमार गुप्ता, प्रियांशु कुमार, सलमान आलम और दामोदर कमलाजी शामिल हैं. पूछताछ में इन लोगों ने अपराध कबूल कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, ये सभी चुटुपालु घाटी के आसपास के निवासी हैं और टक्कर की घटना से गुस्साए होकर बदला लेने के इरादे से इस कृत्य को अंजाम दिया. घटना में शामिल अन्य 2-3 संदिग्धों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. बस मालिक ने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें मुआवजे की मांग की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.