Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

Crime News: मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, शिवलिंग खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

26

कवर्धा: नगर के काली मंदिर गार्डन स्थित सुधा वाटिका परिसर में शिवलिंग खंडित किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे मनोरोग चिकित्सालय भेजने का आदेश दिया गया है.

खंडित अवस्था में मिला शिवलिंग

10 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने काली मंदिर के पास स्थित सुधा वाटिका गार्डन में बने शिव मंदिर में शिवलिंग को खंडित अवस्था में पाया. अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिवलिंग को उखाड़कर कुछ दूरी पर बरगद के पेड़ के पास फेंक दिया गया था, जबकि पास ही नंदी महाराज की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली.

कबीरधाम पुलिस को दी सूचना

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. बाद में खंडित शिवलिंग और नंदी की मूर्ति का विधिवत तालाब में विसर्जन किया गया. घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला दहन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी.

शिवलिंग खंडित करने का आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की. गुरुवार देर शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लोहारा नाका चौक के पास से राज देवार उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी मानसिक रूप से बीमार

इस संबंध में डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और नशे की हालत में उसने यह कृत्य किया था. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री भेजने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.